फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मोक डिटेक्टर सक्रिय नहीं, कटी मिली हौज रील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन के निर्देश पर गठित टीम ने बृहस्पतिवार को निजी अस्पतालाें में आग लगने पर बचाव के इंतजाम परखे। कहीं स्मोक डिटेक्टर सक्रिय नहीं थे तो कहीं हौज रील कटी मिली। अन्य छिटपुट खामियां दूर कराने के लिए सात दिन का समय अधिकारियों ने संचालकों को दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी, एसडीएम सदर गोविंद मौर्य, मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा, विद्युत सुरक्षा अधिकारी की चार सदस्यीय टीम ने क्रमवार चार अस्पतालों का सघन निरीक्षण किया। टीम रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, डॉ. रवि खन्ना हॉस्पिटल, डॉ. गिरीश अग्रवाल हॉस्पिटल, डॉ. कुलदीप गंगवार हॉस्पिटल पहुंची।
इन सभी अस्पतालों के पास फायर एनओसी थी। टीम ने एसएनसीयू, एनआईसीयू, पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। अग्नि सुरक्षा के मानकों की सूची के अनुसार ऑडिट किया। अस्पतालों में अग्निशमन के लिए नियमित मॉक ड्रिल का अभाव मिला।
विज्ञापन

अग्नि सुरक्षा उपकरणों में हौज रील कटी मिली तो कहीं कंट्रोल पैनल बंद था। स्मोक डिटेक्टर भी क्रियाशील नहीं थे। विद्यतु सुरक्षा में तार कटे मिलने पर उसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरल, सर्वोदय, केशलता अस्पताल में न एनओसी, न आग से बचाव के इंतजाम
बरेली। निजी अस्पतालों की चल रही जांच में बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर के सात अस्पतालों का निरीक्षण किया। स्टेडियम रोड स्थित सरल, सर्वोदय और केशलता अस्पताल के पास फायर एनओसी नहीं मिली। अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था अपर्याप्त थी।
अग्निशमन अधिकारी संजीव के मुताबिक अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था कुछ अस्पतालों में संचालित नहीं मिली। सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया गया है। बावजूद इसके सुधार न मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वंश हॉस्पिटल, खुशलोक हॉस्पिटल, नीरज लाइफ केयर एंड स्टोर सेंटर, प्रगति हॉस्पिटल में अग्निशमन व्यवस्था क्रियाशील नहीं मिली। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि निजी अस्पतालों में फायर ऑडिट का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने जिन अस्पतालों में व्यवस्था नियमानुसार नहीं है, उन्हें तत्काल सुधार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें