फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक लाख घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर

Tue, 01 Sep 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम की ओर से शहर के चारों जोन के एक लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाना शुरू कर दिया है। पुरानी कंपनी के साथ करार खत्म होने के बाद अब नई एजेंसी के स्मार्ट मीटर लगाए जा जा रहे हैं। रीडिंग को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुराने मीटरों को हटाए बिना ही स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। रीडिंग व बिलिंग पूरी तरह स्मार्ट मीटर पर शिफ्ट होने और उपभोक्ताओं के संतुष्ट होने के बाद पुराने मीटर को हटाया जाएगा।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मीटर बदलने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी। पुराने मीटर की अंतिम रीडिंग दर्ज करने के बाद नया स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा, ताकि बिलिंग को लेकर किसी तरह का विवाद न हो। पूर्व में भी शहर के चारों जोन के 1.22 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। हालांकि, इस दौरान उपभोक्ताओं ने इसका विरोध किया था।
उपभोक्ताओं का तर्क है कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग में गड़बड़ी और बिल बढ़कर आने की शिकायतें हैं। इसलिए इस बार स्मार्ट मीटर को लगाने के दौरान पुराने मीटर को हटाया नहीं जाएगा। उपभोक्ता पुराने और नए मीटर की रीडिंग को सामने देखकर मिलान कर सकेंगे। इससे मीटर बदलने के समय खपत में अचानक अंतर आने या बिल अधिक आने की स्थिति में रीडिंग की जांच करना आसान होगा।
विज्ञापन


ये होगा फायदा
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट मीटर से डिजिटल रीडिंग मिलती है। मैनुअल रीडिंग पर निर्भरता कम होती है। उपभोक्ता अपनी वास्तविक खपत के आधार पर बिल की जांच कर सकेंगे। स्मार्ट मीटर व्यवस्था में खपत और बिल से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

वर्जन
शहर के एक लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। सोमवार से अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान पुराने मीटर को हटाया नहीं जाएगा। दोनों मीटरों की रीडिंग का मिलान कराने की व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाना और मीटर बदलने के दौरान बिलिंग संबंधी विवादों को कम करना है। - ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता (शहर)
किला में टीम को झेलना पड़ा विरोध
बरेली। किला इलाके में सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को विरोध झेलना पड़ा। लोग समझाने पर भी नहीं माने तो टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दोपहर दो बजे टीम किला इलाके के दस घरों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची तो लोगों ने विरोध कर दिया। इस पर टीम ने समझाया कि पुराने मीटर को अभी हटाया नहीं जाएगा। उसके साथ स्मार्ट मीटर भी लगेगा। इससे उपभोक्ता रीडिंग का मिलान कर सकेंगे। इसके बावजूद लोग नहीं माने। एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया। अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने बताया कि अब मंगलवार को मौके पर जाकर स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाकर लोगों को जागरूक करेंगे और मीटर लगवाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें