फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मार्ट सिटी... बदहाली बयां कर रहे उखड़े फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 180 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण कराया गया। इसके दोनों ओर फुटपाथ भी विकसित किए गए, लेकिन एक साल में ही ये जर्जर हो गए। कहीं नाले की सफाई के लिए पटरियों को तोड़ दिया गया तो कहीं भूमिगत बिजली लाइन, पानी और सीवर की पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोद दी गईं। अब शहरवासी दिक्कत झेल रहे हैं। ज्यादातर विद्युत निगम और जल निगम की खोदाई से स्मार्ट सिटी का फुटपाथ क्षतिग्रस्त हुआ है। स्थानीय स्तर पर विभागों में तालमेल होता तो फुटपाथ बनने से पहले बिजली और सीवर लाइनों को बिछाया जा सकता था, लेनिक ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


- श्यामगंज पेट्रोल पंप के सामने पटरी तोड़कर नाला सफाई के लिए तीन-तीन फुट गहरे गड्ढे कर दिए गए। लोग उसमें गिरने लगे, तब भी नगर निगम के जिम्मेदार नहीं चेते। पेट्रोल पंप संचालक ने वहां ईंटें भरवा दी हैं।
- पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने और चौकी चौराहे पर फुटपाथ क्षतिग्रस्त हैं। मरम्मत के नाम पर खानापूरी हुई। मौके पर बजरी पड़ी है। लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं। मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने सालभर में तीन बार गड्ढा भरा गया पर सड़क समतल नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

- बिजली की भूमिगत लाइन बिछाने के लिए बियाबानी कोठी से सेटेलाइट मार्ग पर खोदाई की गई। लाइन बिछ गई पर सड़क ठीक नहीं की गई। गांधी उद्यान, विकास भवन होते हुए श्यामगंज तक सड़क के किनारे दस से ज्यादा स्थानों पर फुटपाथ धंसा है। ईंटें उखड़ी हैं। जलभराव भी है।
- ईसाइयों की पुलिया से श्यामगंज के बीच कई स्थानों पर फुटपाथ टूटा पड़ा है। कुछ स्थानों पर लाइन बिछाने के लिए खोदाई हुई तो कुछ स्थानों पर वाहनों ने फुटपाथ क्षतिग्रस्त किया। अधिकारी देखकर चले जाते है। फुटपाथ बदहाल हैं।

पहले बिछानी चाहिए थी लाइन
सीवर लाइन और भूमिगत बिजली लाइन को फुटपाथ बनाने से पहले बिछाना चाहिए था। नगर निगम, विद्युत निगम और जल निगम के स्थानीय अफसरों के बीच तालमेल होता तो कुछ दिन पहले ही बनाए गए फुटपाथ को यूं तोड़ना नहीं पड़ता। न ही जनता के टैक्स के रुपये की बर्बादी होती। - राजेंद्र आर्य, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता


जहां स्मार्ट सिटी के काम हुए हैं, वहां पर मरम्मत कराई जाएगी। अगर किसी अन्य विभाग ने बिना एनओसी के सड़क खोदी है तो उसकी वसूली की जाएगी। - संजय कुमार मौर्य, नगर आयुक्त

वाहन पलटने का रहता है खतरा
श्यामगंज पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर गड्ढे में वाहन पलटने का खतरा रहता है। किसी तरह से बचाव करते है। तीन महीने से यही हाल है। अधिकारी देखकर लौट जाते हैंं। - सुरजीत कुमार,नेकपुर

अगर वाकई में जनता की गाढ़ी कमाई का रुपया बचाना था तो पहले भूमिगत लाइन बिछाते और फिर फुटपाथ बनाते। फुटपाथ उखड़ा होने से लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं। - दिलीप कुमार, गौटिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें