फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों से अतिक्रमण हटाएं, शहर को स्मार्ट बनाएं

Tue, 15 Sep 2015 01:13 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम बोर्ड ने शहर को स्मार्ट बनाने की शुरुआत वार्डों से करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्य मार्गों के अलावा वार्डों से भी अतिक्रमण सख्ती के साथ हटाने पर सहमति बनी। सदन ने एक मत से कहा कि जिन इलाकों में नगर निगम अतिक्रमण हटाता है, वहां अगर दोबारा अतिक्रमण हो तो संबंधित थाना प्रभारियों पर एफआईआर दर्ज करायी जाए। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी पार्षदों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर जमकर नोकझोंक और हंगामा हुआ। वार्डों की समस्याओं को लेकर सपा और भाजपा के पार्षद कई बार आमने-सामने आए। शोर शराबे के बीच एजेंड में शामिल पांच में से तीन प्रस्ताव स्वीकृत कर दिए गए। बोर्ड में हर बार 91 (2) के प्रस्तावों के स्वीकृत करने के बाद काम न होने पर पार्षदों ने आपत्ति जतायी।
विज्ञापन

मेयर डा. आईएस तोमर की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में प्रारंभ हुई बोर्ड की बैठक में शालिनी जौहरी, विपुल लाला, शमीम अहमद, वेदराम मौर्य, छंगामल मौर्य, उस्मान अल्वी, अब्दुल सलीम समेत अधिकांश पार्षदों ने सड़क या नालों पर अतिक्रमण की समस्या उठाई। इनका कहना था कि एक ओर शहर स्मार्ट सिटी मिशन में घोषित है, वहीं दूसरी ओर सड़कों से लेकर गलियों और नाले नालियों में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर अवैध बाजार लग रहे हैं। इस पर मेयर ने कहा कि जिन मार्गों पर अतिक्रमण हटाया जाता है, वहां दोबारा अतिक्रमण रोकने की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों की है। अगर वह अतिक्रमण नहीं रोकते हैं तो नगर निगम की ओर से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। अब अतिक्रमण किसी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा क्योंकि ये शहर की सूरत बिगाड़ रहा है। सदन ने इस पर एकमत से सहमति जतायी।

पार्षदों ने रखीं वार्डों की समस्याएं   
 भाजपा सदस्य विपुल लाला ने सदन में प्रश्न पूछने के नियम और पार्षदों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला कराने की तारीख पूछी। मेयर ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में कार्यशाला आयोजित कराने को कहा। मनीषा सक्सेना ने प्रश्नों के जवाब न मिलने की बात कही तो मेयर ने पार्षदों के प्रश्न रिसीव नहीं करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एजेंडा त्रुटिपूर्ण होने पर हंगामा
सपा सदस्य राजेश अग्रवाल ने एजेंडा गलत और त्रुटिपूर्ण बताया। 25 अगस्त को जो एजेंडा पार्षदों को भेजा गया, उसमें 27 अगस्त को बोर्ड की बैठक होने की बात कही गई थी। बाद में ये बैठक स्थगित कर दी गई। नई तारीख में बोर्ड की बैठक के एजेंडे में पुरानी तारीख ही छप गई। पार्षदों को आपत्ति इसी बात पर थी।एजेंड में प्रस्ताव पांच अपूर्ण था। इसके साथ ही पेज भी गायब थे। आरिफ कुरैशी के बीच में बोलने पर भाजपा सदस्यों से उनकी नोकझोंक हो गई। भाजपा के पार्षद हंगामा करने लगे।

प्रकाश और टैक्स गड़बड़ियों के मामले भी गूंजे
भाजपा के रुपेंद्र पटेल ने प्रकाश विभाग की लापरवाही और वेदराम मौर्य ने टैक्स में गड़बड़ियों के मामले उठाए। कहा कि एक मकान के तीन-तीन बिल भेजे जा रहे हैं। करदाताओं को बिल में संशोधन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। विक्रम सिंह ने वार्ड 22 में जलभराव, उस्मान अल्वी ने वार्ड आठ में सफाई व्यवस्था सुधारने, सुखदीश कश्यप ने परसाखेड़ा में सरकारी जमीन के पेड़ों को नीलाम कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें