फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक का जी भर आया तो पार्किंग का इंतजाम कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में पार्किंग की सुविधा दिए बगैर नो पार्किंग में गाड़ियों के ताबड़तोड़ चालान पर कुछ समय पहले एसपी ट्रैफिक के दफ्तर के बाहर व्यापारी नेताओं और ट्रैफिक पुलिस के क्रेन स्टाफ के बीच हुई जंग और उसके बाद यह मामला प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के सामने उठने के बाद दबाव बना तो शहर में पार्किंग की जरूरत पूरी करने की कवायद शुरू हो गई। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने सिविल लाइंस इलाके में पार्किंग के लिए सात जगह चिह्नित की हैं। जल्द ही यहां पार्किंग के बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके बाद नो पार्किंग के स्थान भी निर्धारित वहां बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव के बाद वाहन चेकिंग और नो पार्किंग में खड़ी होने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई में काफी तेजी आ गई है। मगर शहर में पार्किंग के लिए कोई जगह चिह्नित न होने की वजह से लोगों में आक्रोश भी है। पिछले दिनों प्रभा टॉकीज के पास व्यापारी नेता देवेंद्र जोशी की कार को उठाने पर विवाद इतना बढ़ा था कि पुलिस लाइन में एसपी ट्रैफिक के दफ्तर के बाहर व्यापारी नेताओं और क्रेन स्टाफ में मारपीट हो गई थी। फिर मामला मेयर उमेश गौतम और प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा तक गया था। अब नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग निर्धारित करने की कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन., एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार और निगम के एक्सईएन संजय चौहान ने सिविल लाइंस में सात पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं। पार्किंग के लिए नगर निगम जिन स्थानों को अधिकृत करने जा रहा है, वहां फिलहाल अवैध कब्जे हैं। कहीं खोखा है तो कहीं मलबा पड़ा है। नगर निगम के सामने और चौपुला से पटेल चौक तक पार्किंग क्षेत्र में वाहन मैकेनिक ने कब्जा जमा रखा है। ये कब्जे हटाए जाएंगे।

यहां बनेंगी पार्किंग
सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के पास सड़क के दोनों किनारों पर, नगर निगम के सामने एलन क्लब के पास, चौपुला चौराहा से अयूब खां चौराहे तक सड़क के दोनों ओर, चौपुला पुल के नीचे बंद हो चुकी क्रॉसिंग के आसपास, प्रभा सिनेमा के बाहर, बरेली कॉलेज के सामने मानसिक अस्पताल की दीवार के पास।
विज्ञापन


जीआईसी के ग्राउंड पर अस्थाई पार्किंग का प्रस्ताव
जीआईसी ग्राउंड में भी पढ़ाई के बाद अस्थाई पार्किंग बनाने की तैयारी है। यहां स्कूल के बाद देर रात तक पार्किंग रखने की योजना बनाई जा रही है लेकिन इसके लिए पहले कॉलेज प्रशासन से मंजूरी ली जाएगी।

शहर में पार्किंग की जगह चिह्नित की जा रही हैं। फिलहाल सिविल लाइंस में सात स्थान चिह्नित किए गए हैं। यहां पार्किंग के बोर्ड लगेंगे और अतिक्रमण हटाया जाएगा। नो पार्किंग की जगह भी निर्धारित की जाएंगी।
विज्ञापन

- संजय चौहान, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें