फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट-डेढ़ साल बाद ही सही..‘दोस्ती’ अब रंग लाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की शुरूआत होने में काफी विलंब हो चुका है, लेकिन नगर निगम प्रशासन अब इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते दिखाई दे रहा है। इस प्रोजेक्ट में करीब 19 सौ करोड़ से पूरे शहर और जन सुविधाओं का सूरत-ए-हाल ही बदला जाना है। चुनाव से पहले पहले चरण में ओपन जिम, डेलापीर चौराहा के सौंदर्यीकरण सहित कई कामों के लिए नगर निगम प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू भी कराई थी लेकिन बाद में आचार संहिता लग जाने से टेंडर का मामला बीच में ही लटक गया। इसके बाद नगर आयुक्त और मेयर के बीच तनातनी के बीच यह प्रक्रिया ‘गुल’ रही। अब फिर से अफसरों ने स्मार्ट सिटी को लेकर प्लानिंग तैयार की है। अब कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने तय किया है कि नगर निगम में स्मार्ट सिटी के पहले चरण में करीब 11 करोड़ के टेंडर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने पिछले साल शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया गया था। मगर, किसी न किसी वजह से इस प्रोजेक्ट के कामों को शुरू कराने में अब तक अड़चन लगती आ रही है। इससे इस प्रोजेक्ट के लिए अब तक एक भी टेंडर नहीं हो सके हैं। हालांकि चुनाव से पहले नगर निगम को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए 53 करोड़ का बजट मिल गया था। अधिकारियों ने गांधी उद्यान, सीआई पार्क, अक्षर बिहार सहित कई पार्कों में पब्लिक के लिए ओपन जिम बनाए जाने हैं। इसके साथ ही डेलापीर चौराहे के सौंदर्यीकरण और रोड को करीब 100 मीटर चौड़ा करने का काम होना है। इसमें फुटपाथ भी बनना प्रस्तावित है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के लिए पीआर ब्रांडिंग भी होनी है। इन तीनों ही कामों के लिए नगर निगम में पांच अगस्त को लगभग ग्यारह करोड़ के टेंडर होंगे। इसे लेकर बुधवार को कमिश्नर ने अपने आफिस में नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. पीडब्ल्यूडी एक्सईएन वीएम शर्मा सहित इस प्रोजेक्ट के जुड़े अफसरों से चर्चा कर काम शीघ्र श्ुारू कराने के निर्देश दिए।

जल्द होंगे 100 करोड़ के और टेंडर
-इस प्रोजेक्ट के जरिये ही संजय कम्प्युनिटी हाल का कायाकल्प, तालाब का कायाकल्प, सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए कम्प्यूटर सहित दूसरी आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट क्लास, सरकारी कार्यालय में सोलर पैनल लगाने सहित कई और काम होने हैं। इनकी लागत करीब सौ करोड़ रुपये बताई जा रही है। अफसरों का कहना है कि अगले चरण में इसके टेंडर होंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के लिए करीब 11 करोड़ के टेंडर पांच अगस्त को होने हैं। मैंने इस संबंध में नगर आयुक्त से वार्ता कर इस प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में जानकारी ले ली है। जल्द ही शहर में इस प्रोजेक्ट के काम दिखाई देने शुरू हो जाएंगे। -रणवीर प्रसाद, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें