फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बैग में कर रहा था स्मैक की तस्करी, गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2017 01:29 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पश्चिम बंगाल के तस्कर को एक किलो 470 ग्राम स्मैक के साथ चौपुला चौराहा से गिरफ्तार किया। भमोरा के मामा-भांजा को पश्चिम बंगाल से लाई गई स्मैक की डिलीवरी होनी थी। एसटीएफ ने तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया है। 
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ को पश्चिम बंगाल से मादक पदार्थ की बड़ी खेप की बरेली में डिलीवरी की सूचना मिली। सोमवार रात करीब 12.30 बजे चौपुला चौराहा पर कोतवाली पुलिस की मदद से घेराबंदी की गई। देर रात एक संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति को एसटीएफ ने पकड़ा। उसके पास से मिले स्कूल बैग में एक किलो 470 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने नाम फनी भूषण मंडल पुत्र वेद नाथ मंडल निवासी गांव सुडेपुर थाना बसमंडा बताया। फनी भूषण ने बताया कि यासीन पुत्र असाब निवासी जोना शादीपुर थाना भमोरा और उसके भांजे मुराद को स्मैक की डिलीवरी होनी थी। 
एसटीएफ ने दोनों का चौपुला पर इंतजार किया। थोड़ी देर बाद बाइक सवार दो युवक आकर रुके, लेकिन पुलिस देखकर दोनों बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। तस्कर ने बताया कि स्मैक उसको वरिष्ठ मंडल निवासी जलालपुर गांव पश्चिम बंगाल ने दी थी। एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल पुलिस को तस्कर की जानकारी भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें