देर शाम यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल होने लगा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद संगठन से जुडे़ लोग इसके बचाव में आ गए। प्रदर्शन के दौरान आईसेफ के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद आरिम अली चिश्ती, रूबीना शम्सी, सैय्यद रईस आलम, शहरोज खान, आशु बेग, इमरान खान, अरशद पठान, नाजिम गद्दी, फैसल खान, अहद खां, रजत कुमार, इमरान खान, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
कई बार ऐसा होता है कि नारेबाजी के दौरान जोश में लोग भूल जाते हैं कि जिंदाबाद कहां कहना है और मुर्दाबाद कहां कहना है। वैसे यह कार्यक्रम मोहल्ले के लोगों का था। मैं भी इसमें शामिल थी लेकिन पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगाए गए। सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है। - नाजिया आलम, प्रदेश मंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ
इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है। अगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की मंत्री नाजिया आलम की मौजूदगी में ऐसा हुआ है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले को संगठन की जानकारी में लाया जाएगा और इस पर कार्रवाई भी होगी। - दुर्विजय सिंह शाक्य, क्षेत्रीय महामंत्री, बृज क्षेत्र
पूरा देश गम और गुस्से में है। इस बीच ऐसा होना काफी गंभीर मामला है। वीडियो की जांच कराकर प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी