फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अतिक्रमण की गिरफ्त में स्काई वॉक धूल से हांफ रहीं स्वचालित सीढि़यां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 11 करोड़ रुपये से वर्ष 2024 में बनकर तैयार स्काई वॉक का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। फिलहाल, यह अतिक्रमण की गिरफ्त में है। इसकी स्वचालित सीढि़यां धूल से हांफ रही हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले इसके संचालन के लिए एक कंपनी आगे आई भी तो अफसरों को उसका प्रजेंटेशन रास नहीं आया। नतीजा, शहरवासियों के आसमानी सफर और अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखने का ख्वाब अब तक अधूरा है।
शहर में उर्स या अन्य कोई बड़ा कार्यक्रम होने पर भीड़ स्काई वॉक पर चढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए टिन शेड लगाकर प्रवेश के रास्ते को बंद कर दिया गया था, जिसे अतिक्रमणकारियों ने तोड़ दिया है। कोई किसी भी समय स्काई वॉक पर बेधड़क चढ़ जाता है।
विज्ञापन

स्काई वॉक के आसपास भोजन और नाश्ते के कई ठेले लगते हैं। इसकी सीढ़ियों पर बैठकर लोग नाश्ता और भोजन करते हैं। देर रात तक वहां शराबियों की महफिल भी सजती है, पर कार्रवाई नहीं होती। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें