बरेली। लखनऊ के तैराकी छात्रावास में प्रवेश के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता स्किल टेस्ट तक सिमटकर रह गई। मानक के अनुसार, प्रतियोगिता के लिए कम से कम 70 खिलाड़ियों की भागीदारी अनिवार्य होती है। खिलाड़ियों की संख्या इससे कम होने के कारण प्रतियोगिता को महज ट्रायल तक सीमित कर दिया गया। इस मौके पर गोरखपुर मंडल से आईं अंशिका, अंशिका गुप्ता, चिंकी, दीपिका कुमारी, अंकिता चौहान, लखनऊ मंडल से आईं अर्चना निर्मल शनिवार को स्किल टेस्ट में शामिल हुईं। निर्णायक मंडल की ओर से मेरिट सूची तैयार कर लखनऊ भेजी गई है। अब आगे चयन प्रक्रिया के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर टीम मैनेजर की भूमिका अरविंद गुप्ता, अर्जुन ने निभाई। चयन समिति में रेलवे के तैराक उमेश यादव, अंबेडकरनगर के क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या, मथुरा के क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव मौजूद रहे। ट्रायल के दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, जिला तैराकी संघ के सचिव सुनील कुमार मित्तल, सुमित चौरसिया, राजेश यादव, अमित यादव, आशू भारती, दयावती आदि उपस्थित रहे। संवाद