फरीदपुर। सपा के वरिष्ठ नेता और फरीदपुर से पांच बार विधायक रहे डॉ. सियाराम सागर का कैंसर की बीमारी से निधन हो गया। 13 जुलाई को अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार रात करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे तीन पुत्र डीके सागर, विशाल सागर और राहुल सागर छोड़ गए है। उनके निधन पर सपा नेताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। दोपहर बाद मोहल्ला बक्सरिया स्थित श्मशान घाट पर उनके बड़े पुत्र डीके सागर ने उन्हें मुखाग्नि दी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार अंतिम यात्रा में सपा के झंडे मेें लपेट कर शव यात्रा निकाली गई और पुष्प चक्र शुभलेश यादव ने अर्पित किए। कार्यालय पर सपा का ध्वज शोक में झुका दिया गया। एसडीएम अरुण कुमार और सीओ जगमोहन वटोला भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, विधायक केसर सिंह, विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व आईएएस अधिकारी जेपी सागर, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक अताउर्रहमान, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह मुन्ना्, पूर्व विधायक महिपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रसेन सागर, रवि बाबू, नरेंद्र मुखर्जी, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश सागर, संजीव सागर, ब्रहमस्वरूप सागर, राजेंद्र सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीओम गुप्ता सहित तमाम नेता व व्यवसायी मौजूद रहे।