बरेली। हरुनगला स्वास्थ्य केंद्र की एक महिला कर्मचारी ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी युवती हरुनगला स्थित अर्बन स्वास्थ्य केंद्र में नर्स थी। चार दिन पहले 15 जुलाई को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे एसआरएमएस ले जाकर भर्ती करा दिया था। जहां इलाज के दौरान रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक युवती मानसिक तनाव में रहती थी। हालांकि पिता का कहना है कि बेटी को शुगर की बीमारी थी। दवा के रिएक्शन करने से 11 तारीख को उसकी हालत बिगड़ गई थी। ब्यूरो