वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो विनीता का शव खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने विपिन, उसके भाई आकाश सक्सेना, पिता राजकुमार सक्सेना और मां सुनीता सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद विपिन व आकाश के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में पेश किया गया।
अभियोजन की ओर से सरकारी वकील सचिन जायसवाल ने सात गवाह पेश किए। अपर सत्र न्यायाधीश तबरेज अहमद की अदालत ने पति विपिन सक्सेना व उसके भाई आकाश सक्सेना को दोषी ठहराते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है।