पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में बुढ़वल-सीतापुर रेलखंड के सीतापुर-सीतापुर सिटी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण समेत अन्य कार्यों और 13 फरवरी को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कई को रूट बदल कर भी चलाया जाएगा। इनमें छह ट्रेन बरेली होते हुए गुजरती हैं।
बरेली होकर गुजरने वाली 15212/15211 अमृतसर-दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस आठ से 12 फरवरी तक रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित रूट रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा 11 फरवरी को 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12 फरवरी को 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को और 11 फरवरी को 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को परिवर्तित रूट बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाया जाएगा।
इन ट्रेनों का सीतापुर होते हुए संचालन होता है।
रूट परिवर्तन के कारण बरेली से सीतापुर के लिए आवागमन में कुछ समस्या रहेगी। इस दौरान 12 फरवरी को रक्सौल से चलने वाली 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस 55 मिनट, 11 फरवरी को सहरसा से चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 57 और 15655 कामाख्या एक्सप्रेस को 3:30 घंटे देरी से चलाया जाएगा।