फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कपड़ों की दुकान करते थे आसिफ, शिवा का भी यही व्यवसाय

Thu, 25 Jan 2024 04:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 मृतक मोहम्मद आसिफ का फाइल फोटो
विज्ञापन
नवाबगंज (बरेली)। उत्तराखंड के किच्छा के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कार सवार गारमेंट व्यापारी मोहम्मद आसिफ (26 वर्ष) नवाबगंज में बाइपास मार्ग के रहने वाले थे। घर के पास ही उनकी कपड़ों की दुकान है। वहीं, घायल हुए कस्बे के शिवा गुप्ता भी कपड़ों की दुकान करते हैं।
विज्ञापन

आसिफ के परिवार में पिता मोहम्मद जमील अहमद, मां हसमती, भाई मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद अजीम और बहन सुगरा, गुड्डी व हुस्नआरा हैं। आसिफ भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका शव घर लाया गया तो परिजन बिलखने लगे। देर शाम आसिफ के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
मोहम्मद आसिफ, जिला पीलीभीत की नगर पंचायत जहानाबाद के अध्यक्ष ममता गुप्ता के बेटे शिवा गुप्ता और नवाबगंज के मोहल्ला नीमगढ़ निवासी राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र गुप्ता के बेटे शिवा गुप्ता (25) आपस में दोस्त थे। मंगलवार की रात मोहम्मद आसिफ दोनों दोस्तों के साथ कार से उत्तराखंड के किच्छा गए थे। वहां उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

इसमें मोहम्मद आसिफ और जहानाबाद के शिवा गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घायल हुए कस्बे के शिवा गुप्ता को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नगर पालिका परिषद के पास लाल मार्केट में उनकी भी कपड़ों की दुकान है। उनके परिवार में पिता के अलावा एक बहन और एक भाई है। उनकी मां का पहले देहांत हो चुका है। संवाद

नवाबगंज फोटो 1 मृतक मोहम्मद आसिफ का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें