फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Exam: बरेली में पहले दिन छह हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, आसान पेपर देख खिले चेहरे

Sat, 14 Mar 2026 06:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में दरोगा भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के 19 केंद्रों पर आयोजित हुई। पहले दिन छह हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि चार हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। कड़ी निगरानी के बीच दो पालियों में परीक्षा कराई गई। 
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश भर्ती प्रोन्नति बोर्ड के तहत शनिवार को यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (दरोगा भर्ती परीक्षा) बरेली जिले में 19 केंद्रों पर आयोजित हुई। प्रथम पाली सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई, वहीं दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा कराई गई। शनिवार को 16 हजार में से करीब चार हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर सरल आया। इससे कटऑफ हाई जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दरोगा भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में 8160 में से 6047 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2113 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में 8160 में से 6121 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 2039 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहे। जिले में 19 केंद्रों पर संचालित परीक्षा से पहले तीन चरणों में सख्त चेकिंग की गई। 

केंद्र पर गेट से अंदर जाते ही तीन बार अभ्यर्थी की चेकिंग की गई। जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों की मुड़ी हुई आस्तीन, जूते-मोजे, बेल्ट आदि की जांच की गई। वहीं, महिला परीक्षार्थियों के कानों के कुंडल, कांच की चूड़ियां व कड़े भी उतरवाए गए। नंगे पैर अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए भेजा गया। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। चेकिंग के बीच में रेटिना चेकिंग की मशीन ने भी कई बार धोखा दिया। 

विज्ञापन

इन केंद्रों पर कराई गई परीक्षा 
दोनों पालियों में पुरुषों के मुकाबले महिला अभ्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। जिले में सबसे बड़ा सेंटर बरेली कॉलेज रहा। इसके अलावा जीजीआईसी, जीआईसी, एसवी इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज रिठौरा, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, केपीआरसी कलाकेंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज में परीक्षा कराई गई।

आसान प्रश्न पत्र देखकर खिले चेहरे
अमरोहा के मोहम्मद माजिद ने बताया कि प्रश्न पत्र बेहद आसान रहा, गिने-चुने प्रश्न कठिन रहे। पूरा प्रश्न पत्र हल किया है, नकारत्मक मार्किंग भी नहीं है, इसलिए कटऑफ हाई जाने की उम्मीद है। शाहजहांपुर की वैशाली गंगवार ने कहा कि सभी 160 प्रश्न हल किए हैं, हालांकि इसमें कुछ लोगों के अलग-अलग सेक्शन के अनुसार कठिनाई महसूस हो सकती है। लेकिन प्रश्नपत्र आसान रहा।
विज्ञापन

विकल्प में दिया पंडित शब्द, ब्राह्मण समाज ऑनलाइन जता रहा आपत्ति
सोशल मीडिया पर दरोगा भर्ती परीक्षा का एक प्रश्न अपने विकल्पों के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर ब्राह्मण वर्ग बेहद आपत्ति जता रहे हैं। प्रथम पाली की परीक्षा में सेक्शन एक में सामान्य हिंदी में तीसरे प्रश्न में लिखा है कि अवसर के अनुसार बदल जाने वाला, वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन करें, इसमें विकल्प के रूप में पहला विकल्प पंडित दिया गया है। जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर निंदा हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें