फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह चोरों ने छह महीने में कीं 26 वारदात, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे चोरी

Tue, 28 Mar 2023 12:30 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

चोरों ने छह महीने में चोरी की 26 वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने बताया कि नशा आदि का शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के अलग-अलग स्थानों पर चोरी करने वाले गैंग के छह चोरों को थाना सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को एसपी सिटी कार्यालय में खुलासे के दौरान चोरों ने बताया कि नशा आदि का शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे। चोरों ने छह महीने में चोरी की 26 वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


रविवार रात चेकिंग के दौरान करगैना में सरकारी समिति के सामने पुलिस ने एक बाइक पर जा रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। इनकी पहचान राजीव कॉलोनी के अमित कश्यप, बेहटी जागीर निवासी सुशील उर्फ तेजस और होली चौक करगैना के अजय साहू शामिल थे। इनसे चोरी का एक लैपटॉप और रुपये बरामद किए हैं। उन्होंने अटल पुरम में होली के दौरान ताला तोड़कर लैपटॉप चोरी की घटना कुबूल की है। 

आरोपियों ने बताया कि तीन मार्च को प्रगति नगर से दिन में मनु कश्यप के साथ मिलकर चोरी की थी। 27 फरवरी की रात अटल पुरम कॉलोनी निवासी कार्तिक बघेल व अंशु गुप्ता के साथ मिलकर प्रगति नगर के घर में चोरी की और सीसीटीवी का डीवीआर को तालाब में फेंक दिया था। उन्होंने कई और भी वारदातें स्वीकार की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो मामले चोरों की गिरफ्तारी के बाद लिखे

सुभाषनगर पुलिस ने चोरी के दो मामले इन्हें पकड़ने के बाद दर्ज किए। चोरों ने बताया कि वह दिन में बाइक से घूमकर तालाबंद घर देखते थे। रात में वहीं चोरी करते थे। चोरी किया सामान कुछ दूर तक पैदल लेकर जाते थे, फिर एक जगह सामान इकट्ठा करते रहते थे। वहां से मोटरसाइकिल से सामान लेकर चले जाते थे। पुलिस ने इनके बताने पर मनु कश्यप व कार्तिक बघेल आदि को साउथ सिटी मोड़ करवैना से गिरफ्तार कर लिया। सभी छह चोरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

इन छह चोरों ने छह महीने में करीब 26 चोरियां की हैं। कई छिटपुट मामलों में लोगों ने रिपोर्ट ही नहीं कराई होंगी। नौ मामले दर्ज मिले हैं। नशे की खातिर ये लोग चोरी करते थे। सभी को जेल भेजा जा रहा है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें