माल सहित गिरफ्तार चारों चोरों को अदालत ले जाते
- फोटो : अमर उजाला
सिरौली। पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में छह चोरियों की वारदात का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से कई सामान बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सिरौली कस्बे के मोहल्ला न्यारीय निवासी वसीम को संदिग्ध जानकर पकड़ा, लेकिन उसके पास से पुलिस को तमंचा और कारतूस मिला। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने गांव पलटा में गामा देवी मंदिर, हरिदासपुर में माता रानी के मंदिर, कस्बे के नई बस्ती में मूमजरीन, फर्जदनगर की मीनू, फर्जदनगर के ताजुद्दीन के घरों में चोरियों की बात को स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही से एक तमंचा, एक फोन, सोने की पेंडल, चेन, एक गैस सिलिंडर, पांच पीतल के घंटे, 1500 रुपये नकद बरामद किए।
इसके अलावा पुलिस ने रमपुरा भूपतनगर से तस्लीम, इस्लाम, इमरान को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 26 नवंबर को गांव के ही रईस खान के घर से इंवर्टर, बैटरी चोरी करने की बात स्वीकारी थी। इंस्पेक्टर ने कहा कि अभी और बाकी घटनाएं खुलना बाकी हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद