फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेयरी ऋण के नाम पर छह को लगाई नौ लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। दलाल ने बैंककर्मियों की मिलीभगत से धोखाधड़ी करके छह ग्रामीणों के नाम से डेयरी ऋण के करीब नौ लाख रुपये निकाल लिए। सोमवार को सभी ग्रामीणों के घर जब रिकवरी पत्र पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता गुड्डी समेत छह ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने बैंक प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मनकरी निवासी गुड्डी पत्नी बबलू पाल ने बताया कि करीब दो साल पहले जनवरी 2023 में उन्हें बेटी की शादी के लिए रुपये की जरूरत थी। कस्बा की बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के दलाल गांव निवासी रविपाल से उन्होंने संपर्क किया। इस पर उसने कस्बा के मोहल्ला नौगमा निवासी बैंक सफाई कर्मी राजीव और बैंक के कलेक्शन प्रभारी मोहल्ला भिटौरा निवासी रंजीत सिंह से मिलवाया। रंजीत सिंह ने उनका खाता खोलकर बैंक प्रबंधक अमर गुप्ता और फील्ड ऑफिसर कुनाल के पास भेज दिया।
बैंक प्रबंधक के निर्देश पर फील्ड ऑफिसर ने उनकी बेटी सलोनी के नाम से डेयरी ऋण की करीब डेढ़ लाख रुपये की फाइल तैयार करके 20 से 25 जगह हस्ताक्षर करवा लिए। कुछ दिन इंतजार करने की बात कहकर रुपये नहीं दिए और बताया कि उनका सिविल स्कोर ठीक नहीं है। 14 महीन बाद मई 2024 में उनके पास बैंक कर्मी पहुंचा और बताया कि उनके ऊपर एक लाख 50 हजार का ऋण है, जिसकी कोई किस्त जमा नहीं हुई है।
विज्ञापन

पीड़िता के अलावा गांव मनकरी निवासी अजयपाल, पवन, गांव उनासी निवासी अरविंद, धर्मेंद्र और थाना मीरगंज के गांव नगरिया सादात निवासी अजयपाल ने भी दलाल रविपाल और बैंक कर्मियों पर धोखाधड़ी करके उनके नाम पर डेयरी ऋण लेने और रकम निकालने का आरोप लगाया है। करीब नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी की बात कही है। पुलिस ने सोमवार को बैंक प्रबंधक अमर गुप्ता, फील्ड ऑफिसर कुनाल, सफाई कर्मी राजीव, बैंक का मिनी कलेक्शन सेंटर प्रभारी रंजीत सिंह, बैंक दलाल रविपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

आरोपों को बताया निराधार, पुलिस ने शुरू की जांच
बैंक प्रबंधक अमर गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराना उनके खिलाफ साजिश है। सभी ऋण नियम के अनुसार दिए गए हैं। सभी ऋणधारकों ने हस्ताक्षर कर रुपए निकाले हैं। खातों की केवाईसी भी कराई गई है। इसलिए लगाए गए आरोप निराधार हैं। इधर, इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दलाल और बैंककर्मियों पर ग्रामीणों ने धांधली करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें