ये लोग गिरकर तड़पने लगे। आसपास से लोग दौड़े और इनकी हथेलियां व तलवे रगड़े। साथ में बारादरी थाने के दरोगा इसरार अली व टीम ने इनकी मदद की। तत्काल ही एंबुलेंस से इन्हें सतीपुर चौराहे के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनका उपचार किया जा रहा है।
हादसे के बाद विद्युत आपूर्ति बंद
ताजिये के जुलूस निकालने के लिए शनिवार दोपहर से ही किला सबस्टेशन की आपूर्ति बंद थी। दो लाख लोग गर्मी में परेशान हो रहे थे। शाम को जब हादसा हुआ तो सिविल लाइंस को छोड़कर पूरे शहर की आपूर्ति ठप कर दी गई। 12 लाख की आबादी अंधेरे में डूब गई।