भूखा-प्यासा रखा, मारपीट की
रास्ते में उन्होंने उसे कुछ पीने को दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। वहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बना लिया। दो दिन उस कमरे में रखने के बाद आरोपी उसे जयपुर ले गए। करीब दो महीने तक उसे वहां एक कमरे में बंदकर रखा गया। आरोपी उसे भूखा-प्यासा रखने के साथ मारपीट भी करते थे।
तबीयत बिगड़ने पर 11 जुलाई को वह उसे बरेली ले आया। जैसे-तैसे वह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर उसने शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर चारो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।