फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यात्रियों की सहूलियत के लिए चलाई जाएंगी त्योहार स्पेशल ट्रेनें, बरेली जंक्शन पर भी होगा ठहराव

Sun, 08 Oct 2023 07:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

त्योहारी सीजन पर घर आने वालों लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे कई त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगी। छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर भी होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। बरेली से होते हुए गुजरने वाली छह त्योहार स्पेशल ट्रेनों का रास्ता साफ हो गया है। इनमें दो सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल होंगी। सभी ट्रेनों का ठहराव जंक्शन पर होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 15 से 20 अक्तूबर तक त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समयसारिणी जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


बरेली होकर पूर्वांचल के जिलों और बिहार की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार हो गई है। ऐसे में यात्रियों की सहूलियत के लिए मुरादाबाद रेल मंडल ने आठ जोड़ी ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें पांच जोड़ी ट्रेनें बरेली जंक्शन पर ठहराव लेंगी। 

इस बीच पूर्वोत्तर रेलवे ने जयनगर-आनंद विहार के बीच 21 नवंबर से छह दिसंबर तक के लिए 05557/05558 जयनगर-आनंद विहार-जयनगर साप्ताहिक ट्रेन की समयसारिणी जारी कर दी है। 05557 जयनगर-आनंद विहार सुपरफास्ट प्रत्येक मंगलवार और 05558 आनंद विहार-जयनगर का प्रत्येक बुधवार को संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का भी होगा संचालन

उत्तर रेलवे ने भी 22 अक्तूबर से 28 नवंबर तक एक जोड़ी 01654/01653 श्री माता वैष्णोदेवी स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन की समयसारिणी जारी कर दी है। । 01654 श्री माता वैष्णादेवी-वाराणसी का संचालन प्रत्येक रविवार और 01653 वाराणसी-श्री माता वैष्णोदेवी का संचालन प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा। 

इसके अलावा त्योहार से पहले रेलवे रेल खंड में उच्चीकरण और मरम्मत संबंधी कार्यों को पूरा कर लेना चाहता है। मुरादाबाद के अलावा इज्जतनगर, लखनऊ, वाराणसी अंबाला रेल मंडलों में 25 अक्तूबर तक काम पूरे किए जाने हैं।

दिवाली और छठ पूजा महत्वपूर्ण त्योहार हैं। इस दौरान यात्री सुविधाओं के मद्देनजर रेलवे की ओर से त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। अक्तूबर अंत तक समयसारिणी जारी कर दी जाएगी। - सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें