बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र की छह पुलिस चौकियों ने बेहतर काम कर टॉप-टेन में स्थान बनाया है। एसएसपी ने जनवरी में पुलिस चौकियों के कार्य का मूल्यांकन कराया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पहले स्थान पर रहे सेटेलाइट चौकी इंचार्ज विजय बहादुर सिंह को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर कांकर टोला चौकी इंचार्ज जावेद अख्तर को 4500, तीसरा स्थान पाने वाले जगतपुर चौकी इंचार्ज कुशलपाल को 4500 रुपये दिए जाएंगे। चौथे स्थान पर रहे जोगी नवादा चौकी इंचार्ज अमित कुमार, पांचवें स्थान पर रहे माडल टाउन चौकी इंचार्ज और छठे स्थान पर श्यामगंज चौकी इंचार्ज अखिलेश उपाध्याय को पुरस्कृत किया जाएगा।