फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में छह नए केस मिले, तीन संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
बरेली में 300 बेड अस्पताल में जांच को आए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मरने वालों में कीर्तिनगर मॉडल टाउन, ब्रह्पुरा और कोहाड़ापीर के संक्रमित

बरेली। कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को तीन संक्रमित व्यक्तियों की कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये कीर्तिनगर, ब्रह्मपुरा और कोहाड़ापीर के रहने वाले थे। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन और मृतकों के परिजन को सूचना दे दी है। वहीं, देर रात आई रिपोर्ट में छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि आईवीआरआई से शक्रवार शाम मिली रिपोर्ट में जानकी फ्लैटस रामपुर गार्डन के संक्रमित उद्यमी के संपर्क में आने से उनकी 52 वर्षीय पत्नी और 20 वर्षीय बेटे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इज्ज्तनगर आईवीआरआई के समीप रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति की ट्रू-नॉट मशीन से जांच पॉजिटिव आई है। एक 39 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल महिला अस्पताल से गया था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं आंवला के 55 वर्षीय व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए पीलीभीत के बुजुर्ग की रिपोर्ट ट्रू-नाट से पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें