फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह एमटेक, सात डिप्लोमा कोर्स के साथ शुरू होंगे छह एमटेक पीएचडी प्रोग्राम

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की संकाय परिषद ने किया अनुमोदन, अब विद्या परिषद और कार्य परिषद को भेजा जाएगा प्रस्ताव

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में नए कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव पर संकाय परिषद के पदाधिकारियों ने मुहर लगा दी है। संकाय परिषद में अनुमोदन के बाद यह प्रस्ताव विद्या परिषद और कार्य परिषद को भेजने की तैयारी हो रही है। शासन और एआईसीटीई से मान्यता मिलते ही विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय की संकाय परिषद की बैठक ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेंटर में हुई। इसमें इंजीनियरिंग विभागों में सात डिप्लोमा पाठ्यक्रम समेत छह एमटेक और छह एमटेक पीएचडी प्रोग्राम शुरू करने की संस्तुति हुई जो नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत मल्टी एग्जिट प्रणाली के आधार पर चलाए जाने हैं। संकाय बोर्ड के अनुमोदन के बाद ये प्रस्ताव विद्या परिषद एवं कार्य परिषद को भेजा जाएगा जहां से मंजूरी मिलने के बाद शासन स्तर पर अनुमोदन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। शासन से हरी झंडी मिलने पर प्रस्ताव एआईसीटीई को भेजे जाएंगे। मान्यता के लिए भी प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रत्येक स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद पाठ्यक्रम शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को हुई बैठक में प्रस्ताव पर अनुमोदन हो गया है। अब जल्द आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

रुहेलखंड के हजारों छात्रों को होगा फायदा

पाठ्यक्रम शुरू होने पर इंजीनियरिंग विभागों में शोध एवं परास्नातक शिक्षा के नए आयाम खुलेंगे। रुहेलखंड के हजारों छात्रों को सहूलियत मिलेगी। संकाय परिषद की बैठक संकाय अध्यक्ष प्रो. एसके पांडे की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रो. एके गुप्ता, प्रो. विनय ऋषिवाल, प्रो. रविंद्र सिंह, प्रो. आशा चौबे, प्रो. एसके तोमर, प्रो. सोमना सिंह, प्रो. कमल किशोर महेश्वरी, प्रो. सलीम खान, प्रो. सुधीर कुमार, डॉ. ओपी उपाध्याय, प्रो. मनीष राय, प्रो. एसएस बेदी, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. यतींद्र समेत अन्य विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ आचार्य विशेषज्ञ के रूप में मौजूद रहे।

रैंगिंग प्रकरण पर सुनवाई दस को होगी

बरेली। पिछले दिनों बरेली कॉलेज में छात्र के साथ रैगिंग प्रकरण में आखिरी सुनवाई दस फरवरी को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में होगी। सुनवाई में सभी पक्षों को बुलाया गया है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश ने उम्मीद जताई कि दस फरवरी को सुनवाई के बाद अन्तिम निर्णय लिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह बरेली कॉलेज के प्राचार्य से संबंधित बिन्दुओं पर जवाब मांगा गया था जो प्राप्त हो गया है। ब्यूरो

नैक मूल्यांकन के संबंध में होगी बैठक

बरेली। 17, 18 और 19 फरवरी को क्रमश: शाहजहांपुर, रामपुर और मुरादाबाद में नैक मूल्यांकन के संबंध में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में बैठक होगी। बैठक में इन जिलों के सभी कॉलेजों को बुलाया गया है। उनसे नैक की तैयारी के संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी। मानकों में कहीं कोई खामी मिलने पर सुझाव भी दिए जाएंगे। सूचना सभी कॉलेजों को भेज दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें