अमृतसर-कटिहार के बीच एक-एक फेरों के लिए विशेष ट्रेन
पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों पर बढ़ते दबाव के कारण रेलवे ने अमृतसर-कटिहार के बीच एक-एक फेरों के लिए अनारक्षित श्रेणी की विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04622 अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेन 28 फरवरी को रात 8:40 बजे चलने के बाद एक मार्च को सुबह 10:48 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह 11:20 बजे कटिहार पहुंचेगी। 04621 कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी दो मार्च को कटिहार से दोपहर 2:30 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 2:33 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह पांच बजे अमृतसर पहुंचेगी।