फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्हाट्सएप पर आए लिंक पर क्लिक करते ही खाते से छह लाख रुपये साफ

Sat, 14 Mar 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तमाम जागरूकता संदेशों और सुझावों के बाद भी लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। किला थाना क्षेत्र के आगा गेट निवासी राजीव सिंह की एक चूक से उनके बैंक खाते से छह लाख रुपये साफ हो गए। उन्होंने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजीव सिंह ने साइबर क्राइम सेल को बताया कि 27 फरवरी को उनके व्हाट्सएप पर लिंक आया था। अनजाने में उन्होंने इस लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद सात मार्च को सुबह महज 24 मिनट के अंदर उनके यूपीआई के जरिये अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर बैंक ऑफ बड़ौदा की फन सिटी शाखा के उनके बैंक खाते से 5,99,313 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई।
इसके बाद उन्होंने बैंक में संपर्क किया तो पता लगा कि वह साइबर क्राइम का शिकार हुए हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर अपराध थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर एक्सपर्ट नीरज सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। सतर्कता और सूझबूझ के जरिये साइबर ठगी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें