फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल कारोबारी समेत छह की मौत

विज्ञापन
corona patient - फोटो : istock
विज्ञापन

तीन श्मशान घाटों पर भी सात संक्रमितों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

इधर राहत...9315 सैंपलों की जांच में सिर्फ 136 संक्रमित

बरेली। कोविड अस्पतालों में कोरोना से जूझ रहे छह लोगों की रविवार को भी मौत हो गई। इनमें एक ऑटोमोबाइल कारोबारी भी शामिल हैं जो 12 दिन से पेड कोविड अस्पताल में भर्ती थे लेकिन फिर भी हालत बिगड़ती जाने के बाद परिजन उन्हें दिल्ली ले गए थे जहां रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। व्यापारी नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना जताई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोविड अस्पतालों में जिले के छह लोगों की संक्रमण की चपेट में आने से मौत हुई है। उधर, शहर के तीनों श्मशान घाटों पर रविवार को 28 अंतिम संस्कार हुए जिनमें से एक चौथाई यानी सात शव कोरोना संक्रमितों के थे। रविवार को मिली संक्रमितों की रिपोर्ट जरूर राहत महसूस कराने वाली रही। इसमें 136 लोगों के पॉजिटिव मिलने की सूचना है। करीब दो महीने बाद पहली बार 9315 सैंपल की जांच में डेढ़ सौ से भी कम संक्रमित मिलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली है। संक्रमितों में जिला जेल के दो, इफको का एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसके अलावा रामपुर गार्डन, राजेंद्र नगर, डीडी पुरम, ग्रीन पार्क, महानगर, इज्जतनगर, पीपोली, नवाबगंज, सीएचसी समेत अन्य इलाकों में संक्रमित मिले हैं। जिनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सर्विलांस टीमें कर रही हैं।

कोरोना से सहायक अभियंता की मौत

सेंथल। पंचायत चुनाव के दौरान संक्रमित हुए सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता की शनिवार को भोजीपुरा स्थित कोविड अस्पताल में मौत हो गई। मूलरूप से अहमदाबाद गांव के रहने वाले सहायक अभियंता मोहन स्वरूप इज्जतनगर सिंचाई कार्यशाला में तैनात थे। पंचायत चुनाव के दौरान दमखोदा ब्लॉक की जोखनपुर न्याय पंचायत में उनकी सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर ड्यूटी लगी थी। चुनाव बाद उन्हें बुखार आया और हालत बिगड़ी तो 30 अप्रैल का शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए। 11 मई को हालत बिगड़ने पर उन्हें भोजीपुरा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। परिवार में उनके पत्नी विनीता और 10 वर्षीय बेटी अंशी है। संवाद

30 मिनट में बुक हो गए सभी स्लॉट

18 से 44 आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के लिए रविवार की सुबह दस बजे बुकिंग शुरू होते ही महज आधे घंटे में ही अगले सात दिनों के स्लॉट बुक हो गए। रिकॉर्ड के मुताबिक करीब 40 हजार से ज्यादा लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण कराया है। उधर, दोपहर बारह बजे से लेकर शाम तक स्लॉट बुक करने की अन्य लोग नाकाम कोशिश करते रहे। उन्होंने स्लॉट न बुक होने की शिकायत की तो उन्हें 11 बजे से पहले ही सभी स्लॉट बुक होने की जानकारी मिली।

मानसिक अस्पताल में लगेगा शिविर

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि मानसिक अस्पताल में भी टीकाकरण कराने के निर्देश शासन ने दिए हैं। क्योंकि मानसिक विक्षिप्त लोगों को केंद्र तक लाना आसान नहीं है। इसलिए चिकित्सालय में ही एक दिवसीय कैंप लगाकर फोकस वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए अस्पताल के अफसरों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें