बरेली। रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बरेली होते हुए छह त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी की है। दिल्ली-वाराणसी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी, वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच इन ट्रेनों का संचालन 11 से 27 अगस्त तक अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा। समय सारणी जारी किए जाने के साथ ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।
त्योहार विशेष ट्रेनों में 04080 दिल्ली-वाराणसी त्योहार विशेष ट्रेन 14 और 18 अगस्त को रात 9:10 बजे चलने के बाद गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए रात 2:25 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, मां बेलहा देवी प्रतापगढ़ होते हुए अगले दिन दोपहर 2:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04079 वाराणसी-दिल्ली त्योहार विशेष ट्रेन 15 और 19 अगस्त को शाम 7:45 बजे वाराणसी से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:30 बजे बरेली आएगी और दोपहर 1:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इसके अलावा 04624 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी त्योहार विशेष ट्रेन 11, 18 व 25 अगस्त को रात 11:45 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने के बाद उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 2:44 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद लखनऊ, राय बरेली, मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़ होते हुए रात 11:55 बले वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04623 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा त्योहार विशेष ट्रेन 13, 20 व 27 अगस्त को सुबह तड़के 5:30 बजे वाराणसी से चलने के बाद दोपहर 3:40 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
वहीं 04211 वाराणसी-चंडीगढ़ त्योहार विशेष ट्रेन 17 अगस्त को दोपहर 2:40 बजे वाराणसी से चलने के बाद मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़, राय बरेली, लखनऊ होते हुए रात 12:02 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 04212 चंडीगढ़-वाराणसी त्योहार विशेष ट्रेन 18 अगस्त को सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद दोपहर बाद 4:22 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। संवाद