फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसएसपी ने अनुशासनहीनता करने वाले छह सिपाहियों को किया निलंबित, एक रिक्रूट का चयन निरस्त

Thu, 26 Feb 2026 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में अनुशासनहीनता करने और बगैर अनुमति गैरहाजिर रहने वाले सिपाहियों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने छह सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एक रिक्रूट आरक्षी का चयन निरस्त के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अनुशासनहीनता और बिना पूर्व सूचना ड्यूटी से लापता रहने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने तीन आरक्षी (सिपाही), तीन मुख्य आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। एक रिक्रूट आरक्षी का चयन निरस्त के लिए नोटिस जारी किया है। आरक्षी और मुख्य आरक्षियों पर राज्यपाल की सुरक्षा से लेकर बंदी पेशी ड्यूटी तक में लापरवाही और ड्यूटी के दौरान शराब पीने का आरोप है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि रिक्रूट आरक्षी अभिषेक सिंह रिजर्व पुलिस लाइन बरेली में प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान 24 अगस्त 2025 को दो दिन के आकस्मिक अवकाश पर गया था, लेकिन लौटा नहीं। कोई सूचना भी नहीं दी। गोपनीय जांच में रिक्रूट प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता पाया गया। उसका चयन निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। 

चौकीदार के साथ छलकाए जाम 
मुख्य आरक्षी सुरजीत सिंह की ड्यूटी 22 नवंबर 20205 को राज्यपाल संतोष गंगवार की फ्लीट में लगाई गई थी, लेकिन वह अनधिकृत रूप से बिना अनुमति और अवकाश के लापता हो गया। मुख्य आरक्षी संजीव कुमार की ड्यूटी नौ दिसंबर 2025 को बंदी पेशी सेशन हवालात में लगाई गई थी। वह समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और बिना अनुमति गैरहाजिर हो गया। मुख्य आरक्षी रविंद्र ने फतेहगंज पूर्वी थाने में तैनाती के दौरान अधिकारियों का आदेशों का पालन नहीं किया। इसके अलावा उसने परीक्षा स्ट्रांग रूम ड्यूटी पर तैनात चौकीदार के साथ शराब के नशे में दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासनहीनता के आरोप में हुई कार्रवाई 
आरक्षी कृष्ण गोपाल 25 नवंबर 2025 को अवकाश पर गया था, लेकिन अवकाश खत्म होने के बाद नौ दिसंबर को लौटा नहीं और अनधिकृत रूप से गैरहाजिर हो गया। आरक्षी केशव कुमार तैनाती सिंगल विंडो पर थी। 18 जनवरी को वह 30 दिन के अवकाश पर गया था, लेकिन अवकाश खत्म होने के बाद नहीं लौटा। प्रशांत कुमार 22 जनवरी को छह दिन के अवकाश पर गया था, लेकिन अवकाश समाप्त होने के बाद भी लगातार गैरहाजिर चल रहा है। ऐसे में इन सभी को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें