फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामगंज में व्यापारी नेताओं की गलती से बिगड़े हालात, अब होगी सख्ती: डीएम

विज्ञापन
व्यापारियों से बातचीत करते पुलिस के आलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। डीएम नितीश कुमार ने श्यामगंज के किराना बाजार में बुधवार को हालात बिगड़ने के लिए कुछ व्यापारी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संगठनों के व्यापारी नेताओं से अब दोबारा बात करके नई व्यवस्था बनाई गई है। अब भी अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो सख्त फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

श्यामगंज किराना मार्केट खोलने का समय तय करने के लिए व्यापारी नेताओं की मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी जिसमें सुबह 10 से तीन बजे तक बाजार खोलने का फैसला हुआ था। मगर इसके बाद कुछ व्यापारी नेता डीएम नितीश कुमार से मिलने पहुंच गए। उन्हें तर्क दिया कि तीन बजे तक ही बाजार खुलने से ज्यादा भीड़भाड़ होगी लिहाजा यह समय बढ़ाकर छह बजे कर दिया जाए। इन व्यापारी नेताओं ने पुलिस पर भी अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। डीएम ने व्यापारी नेताओं से सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए सिर्फ थोक व्यापार करने का आश्वासन मिलने पर बाजार को शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति दे दी लेकिन बुधवार को छोटी-मोटी दुकानों समेत पूरा बाजार खुलवा दिया गया। डीएम ने कहा कि व्यापारी नेताओं की गलती से पूरी व्यवस्था लड़खड़ा गई। अब दोबारा यह स्थिति पैदा हुई तो सख्त फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें