फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देवरानी ने जेठानी पर चाकू से किया हमला हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बकरी द्वारा गंदगी करने का विरोध करने पर देवरानी ने अपनी जेठानी पर सोते समय उनके गले पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल जेठानी को पड़ोसियों ने आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की तहरीर जेठानी ने अपनी देवरानी के खिलाफ दी है। ईधजागीर गांव निवासी शकीना ने बताया कि वह अपने घर में सो रही थीं। तभी देवरानी ने उनके गले पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शकीना ने बताया कि देवरानी उससे रंजिश रखती है। उन्होंने अपने बकरियों को एक खुली जगह पर बांध दिया था, जहां बकरियों ने गंदगी कर दी। इसको लेकर उन पर हमला कर दिया गया। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें