फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिरौली नपं अध्यक्ष व ईओ ने अन्य कार्यों में खर्च कर दी धरोहर राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सही मिली ठेकेदारों की शिकायत
विज्ञापन

बरेली। सिरौली नगर पंचायत ने कार्य कराने के बाद नौ ठेकेदारों की धरोहर राशि के 26 लाख रुपये नहीं लौटाए। शिकायत पर कराई गई जांच में पता चला कि नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ ने ठेकेदारों की धरोहर राशि को अन्य मदों पर खर्च कर दिया। इसके लिए सक्षम स्तर से अनुमति तक नहीं ली गई। टीम की जांच अभी चल रही है। रिपोर्ट आने पर अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
बीते माह ठेकेदारों ने कमिश्नर और डीएम से मामले की शिकायत की थी। इस पर जांच के लिए 29 मई को एडीएम प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। इसमें एसडीएम आंवला नहने राम, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विनय कुमार शर्मा और कोषाधिकारी विश्वबंधु गौतम शामिल हैं। टीम में शामिल अधिकारियों के मुताबिक जांच में ठेकेदारों की शिकायत सही पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, सिरौली के मोहल्ला गढ़ी निवासी सोनू कुमार ने भी डीएम से की थी। इसमें निर्गुन शाह मियां की मजार के पास चौराहे के सुंदरीकरण और वार्ड 12 में राशिद मियां के मकान से हनीफ के घर तक पीवीसी पाइप लाइन का कार्य दिखाकर फर्जी भुगतान का आरोप लगाया है। साथ ही, नगर पंचायत अध्यक्ष चमन सकलैनी के बजाय फाइलों पर उनके पति कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के हस्ताक्षर करने का भी आरोप है। इसकी जांच बुधवार से शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें