अब यह होंगे कार्य
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 26 दिसंबर तक तारीख बढ़ी है। अब एसआईआर का काम दुरुस्त करने का मौका मिला गया है। सर्वे के दौरान जो मतदाता अपात्र मिले हैं, उनकी सूची शुक्रवार और शनिवार के दिनों में बीएलओ बूथ पर राजनीतिक दल के बीएलए को देंगे। इसके लिए दोनों दिनों प्रत्येक बूथ पर बैठक होगी। सूची में दर्ज अपात्रों के नाम में जिसे बीएलए पात्र बताएंगे, उसका सत्यापन कराकर यदि पात्र मिला तो गणना प्रपत्र भराएंगे। जिन वोटरों का लिंक वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिला है, वह वोटर 12 प्रतिशत हैं। इनकी मैपिंग हो जाए, इस पर काम होगा। जहां अधिक संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से कटने वाले होंगे, वहां जिला स्तरीय अधिकारियों से सत्यापन कराएंगे।