फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! हमने क्या बिगाड़ा.. हमारे धंधे का क्यों किया जा रहा कबाड़ा

विज्ञापन
cosmetics
विज्ञापन

अनुमति न मिलने से परेशान सैलून और पॉर्लर संचालकों ने डीएम से लगाई गुहार

बरेली। प्रशासन ने बाजार खोलने के लिए जो रोस्टर जारी किया है, उसमें कोरोना के खतरे को देखते हुए सैलून और पॉर्लर खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को सैलून और पॉर्लर संचालकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सैलून और पॉर्लर संचालकों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह दो महीने से उनका काम-धंधा बंद हैं। परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। घर के खर्च के साथ ही दुकानों का किराया और बिजली का बिल अदा करने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने डीएम को भरोसा दिलाया कि वे पूरी सतर्कता और बचाव के उपायों के साथ अपना काम करेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुुपालन करेंगे। उन्होंने डीएम से पॉर्लर और सैलून संचालकों को काम शुरू करने की अनुमति दिलाने का आग्रह किया। इस मौके पर सलीम सलमानी, अतीक सलमानी, शमशाद, अब्दुल फहीम, नन्हे लाल, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें