फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती : नकल माफिया पर रहेगी नजर

Fri, 12 Dec 2014 09:41 PM IST
बीरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र पुलिस की आरक्षी भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा रविवार को है। शहर के 34 विद्यालयों में केंद्र बनाकर 18521 परीक्षार्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है। पुलिस विभाग ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन भी इस पर निगरानी रखे हुए है। नकल माफिया और ठगों पर क्राइम ब्रांच की खास नजर रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से परीक्षा के नोडल अधिकारी बनाए गए एसपी ट्रैफिक ओपी यादव ने बताया कि 11 से दो बजे तक परीक्षा होनी है। डीएम और एसएसपी ने 34 केंद्रों को 13 सेक्टर में बांटकर 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए हैं। हर सेंटर पर दो एसआई, चार हेड कांस्टेबल, आठ कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल लगाए जाएंगे। संबंधित इलाके के एसओ अपने क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था देखेंगे। इसके अलावा चार एसडीएम और उनके साथ चार सीओ उड़नदस्ते में छापामारी करेंगे। पुलिस लाइंस में आईजी के स्तर से पहले ही ब्रीफिंग करके रोडवेज और रेलवे के अधिकारियों से भी व्यवस्थाएं मुकम्मल करने को कहा जा चुका है।
यादव ने परीक्षार्थियों को चेताया कि मोबाइल, केल्क्युलेटर, कैमरा, डिजिटल घड़ी आदि लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा। केंद्र व्यवस्थापक के अलावा कोई कर्मचारी या पुलिसकर्मी भी मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। नकल की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन दे रहा है तो अभ्यर्थी जिला कंट्रोल रूम के 100 नंबर, उनके या फिर एसपी क्राइम के मोबाइल नंबर पर तत्काल सूचना दें। नकल सिंडीकेट पर लगाम लगाने के लिए क्राइमब्रांच, एलआईयू समेत कई खुफिया एजेंसियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा करें परीक्षार्थी
परीक्षा में केवल काले नीले रंग का बालपेन इस्तेमाल करें।
ओएमआर शीट पर ब्लेड या सफेदा का इस्तेमाल न करें।
इंटरनेट से निकाले प्रवेशपत्र के साथ दो राजपत्रित अधिकारियों से प्रमाणित फोटोग्राफ लाएं।
अपने पहचान पत्र जरूर साथ लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें