फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो माह के मासूम के साथ सलाखों के पीछे पहुंची सिमरन

Sat, 12 Apr 2025 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी सिमरन को पुलिस ने शुक्रवार को सौ फुटा रोड स्थित उद्यान विभाग कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिमरन के साथ उसका दो माह का बेटा भी है। पुलिस सिमरन के भाई कांस्टेबल सागर की तलाश कर रही है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आकांक्षा एन्क्लेव निवासी राज की शादी 21 अप्रैल 2024 को शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के रेती रोड की रहने वाली सिमरन से हुई थी। सिमरन का भाई सागर बरेली में ही तैनात है। सिमरन राज और उसके परिजनों को परेशान करती थी।
विज्ञापन

जेल भिजवाने की धमकी देती थी। उसने सात अप्रैल को सोशल मीडिया पर इस संबंध में स्टेटस भी लगाया था। इससे परेशान राज ने बुधवार को खुदकुशी कर ली थी। राज के भाई सुरेश ने सिमरन, उसके भाई सागर, माता-पिता, बहन और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गिरफ्तारी के बाद सिमरन ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने राज और उसके पिता को पिटवाया। उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। उसके भाई समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें