फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा मंदिर से चांदी की नाग प्रतिमा, नकदी चोरी

विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन
बरेली। चोरों ने सिकलापुर चौराहे पर स्थित मां दुर्गा मंदिर के ताले तोड़कर नाग की चांदी की प्रतिमा और तीन दानपात्रों में रखे रुपये चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी से जुड़े सिकलापुर निवासी अतुल लाला ने सोमवार सुबह मंदिर का ताला टूटा देखा। अंदर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने वहां से चांदी की नाग प्रतिमा और तीनों दानपात्र तोड़कर उसमें रखे रुपये चोरी कर लिए हैं। उनकी सूचना पर पहुंचे पुजारी प्रयाग दत्त पांडेय ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के कुछ बच्चों से पूछताछ की। बाद में कुछ बच्चों को सिविल लाइंस चौकी ले जाकर पूछताछ की गई, लेकिन चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें