फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीपुरम में बाइक सवारों ने सरेशाम की फायरिंग, दहशत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीसीटीवी में आई घटना, पुलिस को मौके से मिले कारतूस के खोखे

बरेली। शहर के पॉश इलाके डीडीपुरम में सरेशाम तीन बाइक से आए छह युवक ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर भाग निकले। घटना से व्यापारियों में दहशत फैल गई। ज्यादातर दुकानदारों ने अपने शटर गिरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिला। इसमें भागते हुए बदमाश कैद हुए हैं। फुटेज ज्यादा साफ नहीं है। पुलिस उसका परीक्षण करने के साथ ही जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे डीडीपुरम चौराहे के पास तीन बाइक से छह युवक आकर रुके। बाइक दूर खड़ी करके इनमें से दो चित्रा फोटोग्राफर के सामने सड़क किनारे लघुशंका करने लगे। बाद में इन्हीं के साथियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। लोगों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो वहां हंगामा मच गया। दुकानदारों ने धड़ाधड़ शटर गिराने शुरू कर दिए। राहगीर भी घबरा गए और इधर उधर भागने लगे।
इसके बाद युवक बाइकें लेकर डेलापीर रोड पर भाग गए। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की और वहां लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया। एक फुटेज में भागते बदमाश दिखे। देर रात पुलिस ने इसी रास्ते के दूसरे सीसीटवी फुटेज चेक किए। फायरिंग की कोई वजह पता नहीं लग सकी है। सूचना पर व्यापारी नेता सुनील खत्री भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से इस बात पर नाराजगी जताई कि सरेशाम इस तरह की घटना करके लोग निकल जाते हैं। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह का कहना था कि फायरिंग करके भागे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। जल्दी ही गिरफ्तारी करेंगे।

चेकिंग करते बाइकर्स को रोका तो हवाई फायरिंग कर भागे

बिथरी चैनपुर। क्षेत्र के गांव पुन्नापुर के पास इंस्पेक्टर अशोक कुमार मंगलवार रात गश्त कर रहे थे। उनके मुताबिक़ गांव के पास एक बाइक पर जा रहे दो संदिग्ध लोगों को रोका तो वह भागने लगे। साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। बताया कि थोड़ी ही दूर घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया गया जबकि उसका साथी भाग निकला। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेंद्र बताया और भागे हुए साथी का नाम पवन बताया। दोनों बदमाश थाने की टॉप टेन लिस्ट में शामिल थे। इनके ख़िलाफ़ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें