बरेली। चार सीओ के ट्रांसफर और दो सीओ की आमद के बाद एसएसपी ने उन्हें नई तैनाती दी है। जिले में कार्यरत दूसरे सीओ के भी प्रभार बदल गए हैं। सीओ सिटी अशोक कुमार का भी तबादला हो गया है, मगर एसएसपी ने सीओ की कमी देखते हुए उन्हें रिलीव नहीं किया है।
आईपीएस अभिषेक वर्मा के जाने के बाद खाली हुई सीओ थ्री के पद पर नई सीओ श्वेता यादव को तैनात किया गया है। नवाबगंज के सीओ रहे योगेंद्र सिंह को सीओ टू बनाया गया है। नए सीओ प्रभात कुमार वर्मा को नवाबगंज में तैनाती दी गई है। सीओ क्राइम आलोक अग्रहरि को फरीदपुर में सीओ बनाया गया है। फरीदपुर सीओ रहे नागेंद्र सिंह को सीओ क्राइम और सीओ ट्रैफिक की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। ब्यूरो