ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के विजेता हुए पुरस्कृत
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला कुम्हारन टोला में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें श्वेता सेठ को सावन क्वीन का खिताब दिया गया।
मोहल्ले में पालिका के पूर्व सदस्य गंगादेवी गुप्ता के आवास पर समस्या समाधान परिवार के महिला मंडल मेरा घर नारी शक्ति के तत्वावधान में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में श्वेता सेठ को सावन क्वीन का खिताब दिया गया। संस्था संचालक रजनीश गुप्ता ने बताया कि गत वर्ष सावन माह में ऑनलाइन सावन क्वीन बेस्ट सावन फोटो चित्रकला एवं गायन प्रतियोगिता कराई गई थी। लॉकडाउन के कारण विजेताओं को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था। रविवार की शाम हुए समारोह में बेस्ट सावन फोटो के लिए अंकित शाह, गायन में कविता तिवारी और सुधांशु त्रिवेदी, चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी गुप्ता प्रथम, रश्मि त्रिवेदी द्वितीय, कल्पना तिवारी तृतीय। देशभक्ति गीत में जांबिया लुसाका की गरिमा रवि वर्मा को प्रथम, लखीमपुर की सुष्मिता वर्मा को द्वितीय शाहजहांपुर की निहारिका मिश्रा को तृतीय स्थान मिला। वही मुस्कान, प्रीति वर्मा, ज्योति सिंह सांत्वना स्थान पर रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि सरला गुप्ता और संस्था के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। बृजेश तिवारी, बालकृष्ण मिश्र, एकता तिवारी, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, ज्योति, संगम गुप्ता, आराधना सेठ, रिदम आदि ने गीत गाकर समारोह की रौनक बढ़ा दी। संस्था संचालक रजनीश गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अशोक कनौजिया, शशि गुप्ता, रामकृष्ण शुक्ल, आशीष अवस्थी, अशोक कुमार गुप्ता, नेहा गुप्ता आदि मौजूद रहे।