बरेली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लोकार्पण को लेकर लोगों में उत्साह है। मठ-मंदिरों के अलावा संस्थाओं की ओर से भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 22 जनवरी की शाम को घर-मंदिरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
किला स्थित मठ तुलसी स्थल के महंत नीरज नयन दास ने बताया कि एक जनवरी से ही रामचरित मानस पाठ की शुरुआत हो चुकी है। प्रतिदिन सत्संग-कीर्तन हो रहा है। 18 से 20 जनवरी तक सुंदरकांड पाठ, रामचरित मानस, हनुमान चालीसा के कार्यक्रम होंगे। 21 से अखंड कीर्तन और 22 जनवरी को आरती, प्रभात फेरी, स्वास्ति वाचन, रंगारंग कार्यक्रम, फूलों की होली और भंडारा होगा। शाम को दोपोत्सव मनाया जाएगा। इस बीच रक्तदान और नेत्र परीक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे।
इधर, कैंट की श्रीराम लीला नाटक समाज समिति की बैठक में रामलीला स्थल की सजावट का निर्णय लिया गया। 22 जनवरी को पूजन, सुंदरकांड पाठ, प्रसाद वितरण और शाम को दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। सतीश मेहता, प्रवेश पराशर, सुनील कुमार सिंह, पं. सुरेश तिवारी, धर्मेंद गुप्ता, सत्यधीर उपाध्याय मौजूद रहे।
कैंट सदर के ब्रह्मदेव मंदिर से 21 जनवरी को बाबा ब्रह्मदेव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष शशिकांत जायसवाल के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सभासद वैभव जायसवाल ने बताया कि 22 जनवरी को सुंदरकांड का पाठ होगा।
-
कॉलोनियों में घर-घर जाकर बांटे पूजित अक्षत
फोटो -
बरेली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लोकार्पण को लेकर पूजित अक्षत वितरण का अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को पीलीभीत बाइपास रोड स्थित कई कॉलोनियों में घर-घर जाकर राम भक्तों ने पूजित अक्षत और श्रीराम मंदिर के चित्र वितरित किए। इस अभियान में डॉ. हिमांशु अग्रवाल, देवेंद्र जोशी, सत्येंद्र पटेल, सुधांशु मिश्रा आदि शामिल रहे। वहीं, माधव नगर सौदागरान बस्ती में प्रभात फेरी निकालकर निकाली गई और श्रीराम का गुणगान करते हुए अक्षत बांटे गए। विकास मेहरोत्रा, लवली कपूर, मुनीश महेश, सेठ नकुल मेहरोत्रा आदि शामिल रहे। संवाद
फोटो
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निकाली पदयात्रा
बरेली। अयोध्या से आए पूजित अक्षत के साथ गैनी गांव में भाजपाइयों ने पदयात्रा निकाली और प्रसाद वितरण किया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार अवस्थी, क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, पंकज गुर्जर, डॉ. वीरेंद्र, सोमपाल, विनोद वर्मा, अनुज, अश्वनी, राम, उमेश, रोहित गुप्ता, पंकज सिंह, विजय, राजपाल, पवन पांडे आदि थे। ब्यूरो