फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मानचित्र पास कराए चल रहे शोरूम सील

विज्ञापन
सीलिंग की कार्रवाई करती बीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बीडीए ने पीलीभीत बाईपास समेत अन्य जगहों पर की कार्रवाई
विज्ञापन

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्र वार को तीन कार्यस्थलों पर कार्रवाई की। यहां बिना मानचित्र पास कराए निर्माण कार्य चल रहा था।
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि एनसी अग्रवाल और कुसुमलता अग्रवाल पीलीभीत बाईपास बीसलपुर चौराहा के निकट बिना मानचित्र स्वीकृत कराए तीन मंजिला एक शोरूम का संचालन कर रहे हैं। उसे सील किया गया है। इसी तरह डीडीपुरम में स्वीकृत मानचित्र के खिलाफ निर्माण कार्य कराए जाने पर अंकित लाल के निर्माण स्थल को सील किया गया है। हरूनगला रोड पर मानचित्र पास कराए बिना करीब दस हजार वर्ग मीटर पर चंद्र भूषण सक्सेना एक फैक्ट्री संचालित कर रहे हैं। उसी के पास में तीन सौ वर्गमीटर में एक निर्माण कार्य भी बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किया जा रहा है। दोनों को सील कर दिया गया है। एनसी अग्रवाल का कहना है कि 12 साल पहले उनके शोरूम में आग लग गई थी। उसी आग में मानचित्र भी जल चुका है। बीडीए ने नोटिस दिया तो हमने उन्हें यह जानकारी दी और कहा कि हमारा मानचित्र बीडीए में ढूंढ दीजिए। मामला कोर्ट में लंबित होने के बाद भी शोरूम सील कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें