पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। रानी अवंतीबाई लोधी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
‘युवा एवं भावी मतदाता लोकतंत्र की पहचान’ शीर्षक के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्रा तान्या प्रथम, पूजा द्वितीय और बीएससी की भारती तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, अन्य छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास वर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में वनस्पति विज्ञान प्रभारी डॉ. निशा वर्मा, जन्तु विज्ञान प्रभारी डॉ. फौजिया खान और डॉ. हिमशिखा यादव शामिल रहीं। प्राचार्य ने सभी के प्रदर्शन को सराहा। ब्यूरो