फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की ओर से मंगलवार को पूर्वी क्षेत्रीय खेल टूर्नामेंट का आगाज भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) इज्जतनगर में हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन 100 मीटर महिला एवं पुरुष दौड़, क्रिकेट, फुटबॉल, शतरंज, कैरम और बैडमिंटन के पहले दौर के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी क्षेत्र के 19 संस्थानों के कुल 508 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
टूर्नामेंट के शुभारंभ समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि परिषद की ओर से इस तरह के आयोजन नियमित तौर पर किए जाएंगे। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक उपयुक्त मंच मिलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (शोध) डॉ. संजय सिंह, संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. एसके मेंदीरत्ता, संयुक्त निदेशक (प्रसार शिक्षा) डॉ. रूपसी तिवारी, डाॅ. सोहिनी डे, डॉ. किरनजीत सिंह, डाॅ. अभिषेक आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें