फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की जमीन पर बीडीए बनाएगा शापिंग कांप्लेक्स

Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Shopping complex will create BDA on land - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे की दशकों से बेकार पड़ी खाली जमीन पर कुछ साल बाद कांप्लेक्स या मल्टीस्टोरी भवन नजर आ सकते हैं। रेल भूमि विकास प्राधिकरण ऐसी निष्प्रयोज्य पड़ी जमीनों के व्यावसायिक और आवासीय उपयोग की रुपरेखा बनाने में लगा है। दिल्ली से आई रेलवे की टीम ने बीडीए के अफसरों से मिलकर बरेली में खाली पड़ी 36 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक मार्केट बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की।  
विज्ञापन

रेल भूमि विकास प्राधिकरण के संयुक्त महाप्रबंधक प्रमेंद्र कुमार की अगुवाई में पहुंची टीम ने बीडीए के चीफ इंजीनियर से शहामतगंज माल गोदाम से प्रेमनगर, राजेंद्र नगर होते हुए इज्जतनगर तक जाने वाली रेल लाइन के किनारे पड़ी जमीन के व्यावसायिक और आवासीय उपयोग के मास्टर प्लान पर विचार विमर्श किया। 
45 और 90 साल की लीज पर दिया जाएगा प्लाट
प्रस्ताव रखा गया कि रेलवे अपनी जमीन को प्लाटों में काटकर उनको व्यावसायिक उपयोग के लिए 45 साल और आवासीय उपयोग के लिए 90 साल की लीज पर आवंटित करे। जमीन बिक्री की लागत सर्किल रेट से तय की जाएगी। प्लाटों की बिक्री से होने वाली आमदनी को बीडीए की मदद से सड़क, पार्क और ग्रीन बेल्ट जैसी सुविधाएं विकसित करने पर खर्च किया जाएगा। 
विज्ञापन

यह है प्रस्ताव
बीडीए शहामतगंज से इज्जतनगर तक रेल लाइन पर नई फोरलेन सड़क बनाने पर भी सहमत है। अगर ये फोरलेन सड़क बनती है तो शहरवासियों को अंदर जाने के लिए एक अतिरिक्त मार्ग मिलेगा। इससे पीलीभीत बाईपास और मॉडल टाउन रोड पर ट्रैफिक लोड कम होगा। बारादरी थाने के सामने लकड़ी मंडी में शॉपिंग कांपलेक्स और थोक मार्केट डेवलप करने का प्लान है। इसके बदले बीडीए रेलवे से अपना डेवलपमेंट चार्ज वसूलेगा। बीडीए का ये प्रस्ताव रेल भूमि विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा। अगले हफ्ते दोनों विभागों के अफसरों की दोबारा मीटिंग होगी।

 
बीडीए ने रेलवे को बेकार पड़ी जमीन पर मार्केट विकसित करने का प्रस्ताव पहले भी भेजा था। उस समय रेलवे ने जमीन नहीं दी। अब रेल मंत्रालय ने बेकार पड़ी जमीन के भूउपयोग के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। प्राधिकरण के ज्वाइंट जीएम से इस बारे में बात हुई थी। अगले हफ्ते मीटिंग के बाद प्रस्ताव तैयार कर रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा-   अजय सिंह, चीफ इंजीनियर बीडीए 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें