फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मामूली बात पर हत्या: शराब पीने को नहीं दिया गिलास, दबंगों ने दुकानदार को मारी गोली

Thu, 12 Dec 2024 01:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र में मामूली बात पर दुकानदार की हत्या कर दी गई। दबंगों ने शराब पीने के लिए गिलास मांगा। दुकानदार ने मना कर दिया। आरोप है कि रात में दबंगों ने दुकानदार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र के रोहतापुर गांव में बुधवार रात परचून दुकानदार 21 वर्षीय सत्यपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाम को शराबियों ने शराब पीने को उससे गिलास मांगा था। मना करने पर वह उसे धमकी देकर चले गए। आरोपियों ने रात में आकर उसे गोली मार दी। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


सत्यपाल के भाई दिनेश ने बताया कि गांव निवासी खमानी और बृजपाल दबंगई दिखाते हैं। वह अक्सर उनकी दुकान से सामान ले जाते थे और रुपये देने में आनाकानी करते थे। 20 अक्तूबर को भी रुपये मांगने पर विवाद हो गया था। उल्टा खमानी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी थी तो पहुंची पुलिस ने दुकानदार सत्यपाल व उसके भाई को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसके बाद से दोनों पक्षों में तनातनी थी। 

अभिनेत्री के बेटे का कत्ल!: 'इसलिए हमने उसे गड्ढे में धकेला', दोस्तों का कबूलनामा; आरोपियों को देख भड़कीं सपना
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने वारदात कर दी। दुकान बंद करने के बाद सत्यपाल बरामदे में सो रहा था। खमानी और बृजपाल अपने साथी के साथ आया। सत्यपाल को जगाकर उसके सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब दिनेश पहुंचे तब तक आरोपी भाग चुके थे। सूचना पर थाना प्रभारी रामरतन सिंह पहुंच गए। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें