फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आधी सड़क तक दुकान, छह माह में प्रवर्तन टीम का नहीं चला एक भी अभियान

Wed, 15 May 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुगम यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की प्रवर्तन टीम कतई संजीदा नहीं है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छह माह में शहर में एक बार भी अभियान नहीं चला। सात निगमकर्मी और 14 रिटायर्ड सैन्य कर्मचारियों वाली भारी-भरकम प्रवर्तन टीम पुलिस की मदद नहीं मिलने की बहानेबाजी भी करती है।
विज्ञापन

बीते छह माह में भी न तो कोई कार्ययोजना बनी, न ही पुलिस के सहयोग के लिए कोई लिखा-पढ़ी की गई। हालांकि, मंगलवार को नगर निगम परिसर में नगर आयुक्त और एसपी ट्रैफिक की अगुवाई में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की कागजी योजना बनाई गई है। आचार संहिता हटने के बाद शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का दावा भी किया जा रहा है।
शहर के मुख्य चौराहों व सड़कों पर कई ठेले वालों और दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। सुबह होते ही आधी सड़क तक दुकानें सज जाती हैं। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहता है। अधिकारी भी इन सड़कों से गुजरते हैं मगर वे निगाहें फेर लेते हैं। यही कारण है कि सेटेलाइट, कुतुबखाना, श्यामगंज, शाहजहांपुर रोड, चौपुला चौराहे समेत बदायूं, मढ़ीनाथ पुल, किला बाजार व दूल्हा मियां की मजार पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन



कार्ययोजना से बाहर नहीं निकल पा रही कार्रवाईशहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम में हुई बैठक में लंबी चर्चा के बाद यह तय नहीं किया जा सका कि यह अभियान से कब से शुरू किया जाएगा। फिलहाल, सारी कवायद अभी कार्ययोजना तक ही सीमित है। यह कार्रवाई का रूप नहीं ले पा रही है। वहीं, जो दुकानदार अपनी हद से बाहर आकर काम कर रहे हैं, इस बार उन पर भी जुर्माना लगाने की बात कही जा रही है।


आचार संहिता तक नहीं पुलिस सहयोग संभव नहीं
दरअसल इस समय पुलिस दूसरे राज्यों और शहरों में चुनाव ड्यूटी पर गई हुई है। ऐसे में आचार संहिता खत्म होने से पहले अभियान चलाना मुश्किल है। चार जून के बाद मतगणना होगी और सरकार गठन के बाद आचार संहिता समाप्त होगी। इसके बाद ही अभियान संभव हो सकेगा।

वर्जन
नगर आयुक्त की ओर से अतिक्रमण को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इसमें शहर के अतिक्रमण को लेकर चर्चा हुई है। अभी कोई टाइमलाइन नहीं दी गई है। निगम की ओर से ही अभियान शुरू करने की तारीख तय नहीं है। - शिवराज, एसपी ट्रैफिक, नगर निगम

पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु की जाएगी। अभी चुनाव ड्यूटी के कारण पुलिस फोर्स की कमी है। चुनावों के बाद अतिक्रमण हटवाया जाएगा। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें