फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवला लोकसभा सीट: कहीं बूथों पर 80 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े, कहीं दिखी मतदाताओं की बेरुखी

Wed, 15 May 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले दातागंज, शेखूपुर, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर और आंवला विधानसभा क्षेत्रों में बूथवार हुए मतदान के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कई बूथ ऐसे हैं जहां मतदान 80 फीसदी के पार हुआ है। वहीं तमाम बूथों पर मतदाताओं की बेरुखी भी सामने आई है।
विज्ञापन



दातागंज के देवचरा, करीमपुर, कुंडरा में खूब बरसे वोट
दातागंज विधानसभा क्षेत्र के 459 मतदान केंद्रों में से 127 मतदान केंद्रों पर मतदान 50 फीसदी से कम हुआ। अन्य केंद्रों पर 50 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े। देवचरा, करीमपुर, कुंडरा, भुड़ौली, रम्पुरा, रायपुर समेत कई मतदान केंद्रों पर खूब वोटिंग हुई। देवचरा के बूथ नंबर 319 कमरा नंबर- एक प्राइमरी स्कूल करीमपुर में रिकार्ड 79.13 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। बूथ नंबर-तीन प्राइमरी स्कूल अमानाबाद में 569 में से 500 मतदाताओं ने, बूथ संख्या 39 प्राथमिक स्कूल भुड़ौली में 1203 में से 881 मतदाताओं ने वोट डाले। बूथ नंबर 108 प्राथमिक स्कूल कुंडरा में 684 में से 509, बूथ नंबर 171 साधन सहकारी समिति परा दातागंज में 760 में से 559, बूथ संख्या 233 प्राथमिक स्कूल देवचरा में 540 में से 427 वोट पड़े। वहीं बूथ संख्या 281 प्राथमिक स्कूल कलइया खेड़ा में 647 में से 472, बूथ संख्या 289 प्राथमिक स्कूल दूंधी नगला में 870 में से 623, बूथ संख्या 294 प्राथमिक स्कूल बरारा में 479 में से 368 मतदाताओं ने वोट डाले। विधानसभा क्षेत्र में 4,15,731 में से 2,23,810 मतदाताओं ने वोट दिया। कुल 53.84 फीसदी मतदान हुआ।

-
फरीदपुर के 53 केंद्रों पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान
- फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के 362 मतदान केंद्रों में से 53 मतदान केंद्रों पर जमकर वोट बरसे। इन केंद्रों के बूथों पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। 10 मतदान केंद्र ऐसे भी हैं जहां मतदान का प्रतिशत 40 तक भी नहीं पहुंच सका। सबसे ज्यादा 83.4 फीसदी मतदान बूथ नंबर 313 प्राथमिक स्कूल करमपुर काला में हुआ। यहां 705 में से 535 मतदाताओं ने वोट डाला। बूथ नंबर दो प्राथमिक स्कूल उदयपुर गनेश खेड़ा में 749 में से 535, बूथ नंबर तीन कंपोजिट स्कूल पड़ौली पर 956 में से 688, प्राथमिक स्कूल दौलतपुर के बूथ नंबर 10, 11 और 12 पर भी 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। बूथ नंबर 66 प्राथमिक स्कूल उदयपुर भीकमपुर पर 637 में से 493, बूथ संख्या 87 प्राथमिक स्कूल भीकमपुर पर 912 में से 700, बूथ संख्या 93 प्राथमिक स्कूल कल्यानपुर इलायतपुर पर 829 में से 641 वोट पड़े। इसी तरह बूथ संख्या 99 प्राथमिक स्कूल बहादुरपुर पर 945 में से 749, बूथ संख्या 138 कंपोजिट स्कूल रजपुरिया में 498 में से 385 मतदाताओं ने वोट डाले। विधानसभा क्षेत्र में 3,40,243 में से 2,02,975 मतदाताओं ने मतदान किया, जो कि 59.66 फीसदी रहा।
विज्ञापन


-
बिथरी चैनपुर के खजुरिया, उगनपुर और नवादा में खूब बरसे वोट
बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के खजुरिया, उगनपुर, नवादा, किशनपुर उड़ला जागीर और किशन सिंहपुर में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। इन केंद्रों पर 80 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े। कुल 426 मतदान केंद्रों में से 58 पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। वहीं 43 केंद्रों पर 50 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। बूथ नंबर चार प्राथमिक स्कूल खजुरिया में 80.91 फीसदी वोट पड़े। यहां 419 में से 339 मतदाताओं ने वोट डाले। बूथ नंबर 74 प्राथमिक स्कूल किशनपुर मजरा उड़ला जागीर में 81.93 फीसदी वोट पड़े। यहां 498 में से 408 लोगों ने वोट डाले। बूथ नंबर 88 प्राथमिक स्कूल उगनपुर पर 658 में से 531, बूथ नंबर 90 प्राथमिक स्कूल नवदिया झादा पर 867 में से 707, बूथ नंबर 227 प्राथमिक स्कूल किशन सिंहपुर पर 649 में से 520 और बूथ नंबर 293 प्राथमिक स्कूल नौगवां पर 590 में से 476 मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे कम 25.31 फीसदी मतदान बूथ नंबर 275 प्राथमिक स्कूल ढकौरा में हुआ। इस विधानसभा क्षेत्र में 4,09,189 में से 2,45,428 मतदाताओं ने वोट डाले और कुल 59.98 फीसदी मतदान हुआ।


आंवला के 44 बूथों की बदौलत सुधरा मतदान का प्रतिशत
आंवला विधानसभा क्षेत्र के कुल 342 में से 44 बूथों पर 72 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ, इसकी बदौलत क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत संभला। सुभाष इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 281 पर 1294 में से 723 लोगों ने वोट डाले। बूथ संख्या 282 पर 1260 में से 687, बूथ संख्या 283 पर 1254 में से 582, बूथ संख्या 284 पर 1054 में 480 और बूथ संख्या 285 पर 1119 में से 516 मतदाताओं ने वोट डाला। सर्वाधिक 82.95 फीसदी वोट बूथ संख्या 106 प्राथमिक स्कूल गौटिया डालचंद्र पर पड़े। यहां 610 में से 506 लोगों ने वोट डाले। सबसे कम 16.08 फीसदी वोट बूथ संख्या 95 प्राथमिक स्कूल गुरगवां उत्तरी ब्लॉक में पड़े। यहां 1113 में से मात्र 179 मतदाताओं ने ही वोट डाले। इसके अलावा बूथ संख्या 309 कन्या इंटर कॉलेज दक्षिणी पर 1162 में से 477, बूथ संख्या 90 प्राथमिक स्कूल लक्ष्मणपुर पर 1005 में से 775, बूथ संख्या 137 प्राथमिक स्कूल बझेड़ा में 908 में से 708 लोगों ने वोट डाले। इस विधानसभा क्षेत्र में 3,21,863 में से 1,88,985 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल 58.72 फीसदी मतदान हुआ।


शेखूपुर में मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर कम हुआ मतदान
शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के 437 बूथों में से 154 बूथों पर ही 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। चार केंद्र ही ऐसे हैं जहां 80 फीसदी तक वोट पड़े। विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में इस बार कम मतदान हुआ है। शेखूपुर कस्बे के बूथ नंबर 14 से 26 तक कहीं पर मतदान का प्रतिशत 50 तक नहीं पहुंचा। यही स्थिति ककराला में रही। यहां भी बूथ संख्या 334 से 361 तक 10 केंद्रों पर ही 50 फीसदी तक मतदान हुआ। बूथ संख्या 74 प्राथमिक स्कूल पटपरागंज, बूथ संख्या 115 प्राथमिक स्कूल मजरा गिधौल, बूथ संख्या 138 प्राथमिक स्कूल बूंचा नगला, बूथ संख्या 227 प्राथमिक स्कूल निजामपुर में 80 से 89.7 फीसदी के बीच मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 27.13 फीसदी मतदान बूथ संख्या 382 जूनियर हाईस्कूल म्याऊ में हुआ और यहां 914 में से 248 वोट ही पड़े। इस विधानसभा क्षेत्र में 4,04,687 में से 2,25,489 वोट पड़े और कुल मतदान प्रतिशत 55.72 रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें