फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायफल शूटिंग में शाहजहांपुर, पिस्टल में बरेली विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 45 वीं पुलिस अंतरजनपदीय अलार्म एफीशिएंसी रेस और रायफल/रिवॉल्वर, पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेना के फायरिंग रेंज पर पुलिसकर्मियों ने निशानेबाजी के जौहर दिखाए।
विज्ञापन

सेना का फायरिंग रेज सोमवार को रायफल और रिवॉल्वर-पिस्टल की फायरिंग से गूंज उठी। प्रतियोगिता में शामिल की गई महिला-पुरुषों की रायफल 300 मीटर शूटिंग नई स्पर्धा में शाहजहांपुर के जांबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में बरेली उपविजेता बना।
पुरुषों की रिवॉल्वर और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में मेजबान शाहजहांपुर द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में बरेली जोन के अन्य जनपदों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद और निरीक्षक विनोद पाल सिंह सेंगर शामिल रहे। सीओ सदर परमानंद पांडेय की देखरेख में चली प्रतियोगिता में आरआई मुकेश सिंह रावत समेत विभिन्न जनपदों के कोच हेड कांस्टेबिल शैलेंद्र राय, विनोद कुमार त्यागी, उमाशंकर, राजीव कुमार, ओमकार सिंह, सत्यपाल सिंह, नीरज, विनोद शर्मा, जवाहर सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें